छत्तीसगढ़

जिले के नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दादा को हाथी ने रौंदा… मौके पर मौत

महासमुंद जिले के तुमगांव बस्ती में हाथी ने रविवार की सुबह एक 68 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल कर मार दिया। जानकारी के मुताबिक रहिपाल पटेल (68) को ग्रामीणों के बीच ही हाथी ने कुचल कर मार डाला। वहां मौजूद लोग खड़े देखते रह गए। मृतक तुमगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल के दादा हैं। घटना की सूचना पर वन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल भेजा गया। स्‍वजनों को मुआवजा राशि 25 हजार रुपये वन अमले ने दी है।

सूचना के मुताबिक रविवार की सुबह तुमगांव बस्‍ती में गौरा चौरा के पास मृतक समेत अन्‍य ग्रामीण केशव पटेल, गोकुल पटेल, खुबीराम पटेल घर के पास चबूतरा में बैठे थे। इस बीच एक हाथी घर के पीछे गली की ओर से आ गया, जिसे देखकर अन्य ग्रामीण जान बचाकर वहां से भाग गए, लेकिन मृतक बुजुर्ग नहीं भाग सका और उसे हाथी बेरहमी से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!