झलप साप्ताहिक बाजार में पकड़ाया मोबाईल चोर

रिपोर्ट-झलप से जान सेमसन
झलप।झलप साप्ताहिक बाजार झलप में मंदिर के पास एक युवक को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ लिया इसके बाद भीड़ ने उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी।चोरी हुआ मोबाईल विद्याधर पटेल का बताया जा रहा है।इसके बाद भीड़ ने 112 को बुला कर कथित चोर को उनके हवाले कर दिया जाय से 112 उसे पटेवा थाना ले जा कर उसके सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा छिन्दौली निवासी ऋषि कुमार निराला का एम आई कम्पनी का मोबाईल चोरी होना भी बताया गया है।साथ ही कोलपद्दर निवासी कैलास बारमते का तहसील कार्यालय प्रांगण में रखा जेन्ट्स साईकल भी गायब होने की बात सामने आई है।चोरी के आरोप में पकड़ा गया उक्त युवक अपने आप को तेंदुकोना का निवासी बता रहा है।ज्ञात हो कि झलप बाजार में महंगे मोबाईल,पर्स चोरी की घटना बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है।जिसपर तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है। जबकि बाद में पता चला कि उक्त आरोपी भीमखोज संतोषी पारा का नाम-नागू, पिता -गब्बर है।

























