छत्तीसगढ़

नौकरी:इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के 555 पदों पर निकली भर्ती

इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन नेवी कुल 555 पदों पर नियुक्तियां करेगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 है।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार स्टेप्स में होने वाली प्रोसेस पर निर्भर करेगा। इनमें आवेदनों की जांच,एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट लिस्ट शामिल है। इसके तहत सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी। ऐसे में जिस उम्मीदवारों के ओवदन फॉर्म में कोई गड़बड़ी होती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करें।
  • अपने खाते में लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एक हालिया पासपोर्ट साइज की फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!