सरायपाली
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन दो बच्चों का चयन

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुधिया के दो बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार संभाग स्तरीय वाटर पोलो प्रतियोगिता इंटरनेशनल स्विमिंग रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमे उक्त विद्यालय के चार बच्चों ने भाग लिया। उसमे से दो बच्चों बंटी सेठ एवं अर्जुन धराई का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है जो कि राजनांदगाँव में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। बच्चों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य महेश दास, व्याख्याता मधुमंगल प्रधान, देवेंद्र प्रधान, विक्रम यादव, डिग्री लाल प्रधान, सत्यनारायण पटेल, चूड़ामणि चौधरी, सुधीर मांझी, सचिन स्वाईं, सीमा सेठ, आकाश बघेल, बनिता आचार्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष तरुण भोई एवं अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
AD#1


























