छत्तीसगढ़

पुरूष सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 30 दिवसीय पुरूष सिलाई प्रशिक्षण के लिए आगामी 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक आयु के बेरोजगार महिला एवं पुरूष शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुरूष वस्त्र सिलाई के साथ ही उद्यमिता एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान मे आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97559-17024, 73899-43193 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!