छत्तीसगढ़

पटेवा : घर के सामने परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को दिनांक 10 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का पाखनराज अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये अनुसार पाखनराज के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पाखनराज पिता राधेश्याम डोरा उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही एवं एवं दो नग पानी पाउच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!