पटेवा: अज्ञात ट्रक चालक ने अचानक लगाया ब्रेक मेटाडोर बिजली पोल से टकराई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात ट्रक वाहन के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक अनियंत्रित होकर अज्ञात ट्रक वाहन के पीछे भाग से टकराकर पलटी होकर बिजली पोल से टकरा गई जिस पर मामला दर्ज किया है। पिन्टू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 01 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है । ट्रांसपोर्ट का काम करता है । बी. काम तक पढा लिखा है । मां भद्रकाली डेली सर्विस के नाम से टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 04 JB 4566 रायपुर से सांकरा तक चलता है । उक्त वाहन का चालक टीकम जलक्षत्री निवासी तुमगांव है । दिनांक 04/10/2025 को चालक टीकम जलक्षत्री टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 04 JB 4566 में रायपुर से सामान लोड कर सांकरा जा रहा था कि सुबह करीबन 08.00 बजे NH 53 रोड छिलपावन चौक के पास पहुंचा था कि सामने चल रही अज्ञात ट्रक वाहन के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 04 JB 4566 अनियंत्रित होकर अज्ञात ट्रक वाहन के पीछे भाग से टकराकर पलटी होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिससे उक्त वाहन का सामने भाग, डाला क्षतिग्रस्त हो गया है चालक टीकम जलक्षत्री को बांया पैर में चोट आया है, जो उपचार हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती है । घटना को बुधराम मोंगरे देखा हैं । एक्सीडेन्ट बाद अज्ञात ट्रक के चालक अपनी ट्रक को लेकर वहां से भाग गया है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















