सरायपाली: कॉलेज में सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बालसी में दिनांक 10 अक्टूबर 2025को सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वास्थ्य-जागरूकता, टीम भावना एवं सौंदर्यबोध का विकास करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य आर. के. चौधरी के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम की संयोजिका दमयंती पटेल ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की । उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में करके सीखने (Learning byDoing) की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।प्रतियोगिता में बी.एड.एवं डी.एल.एड.दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं फलों का उपयोग करते हुए पौष्टिक, सुस्वाद एवं आकर्षक सलाद तैयार करना था।विद्यार्थियों नेअपनी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने सलाद को राष्ट्रीय झंडे के रूप में सजाया, तो किसी ने स्वस्थ भारत रंगों में पोषण “EatFresh – Stay Fit जैसे आकर्षक थीम अपनाए।रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने हेतु निर्णायक के रूप में रोहित प्रधान, पार्षद, नगर पालिका परिषद सरायपाली, वार्ड क्रमांक- 5, विशेष रूप से आमंत्रित थे। रोहित प्रधान ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन इन माप दंड जैसे सृजनात्मकता एवं सौंदर्यबोध स्वच्छता एवं प्रस्तुति शैली, पोषण संतुलन (Nutritional Value), थीम की स्पष्टता एवं संदेश।निर्णायक मण्डल ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। मूल्यांकन उपरांत विजेताओं की घोषणा की गई — प्रथम स्थान (First Prize): B.Ed. ग्रुप नंबर – 1 – छत्तीसगढ़ के संभाग थीम पर रचनात्मक सजावट के लिए। द्वितीय स्थान (Second Prize): B.Ed. ग्रुप नंबर – 2 — सामान मताधिकार थीम पर उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु। प्रथम स्थान (First Prize): D.El.Ed. ग्रुप नंबर – E – राष्ट्रीय पक्षी मोर थीम पर रचनात्मक सजावट के लिए। द्वितीय स्थान (Second Prize): B.Ed. ग्रुप नंबर – A — ह्रदय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु विजेताओं को रोहित प्रधान पार्षद नगरपालिका परिषदसरायपाली द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा—इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देती हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक बनाती हैं। शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान का मेल ही वास्तविक शिक्षण है। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका दमयंती पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करतेहुए कहा कि सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं रचनात्मक बनाते हैं।पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और प्रतिस्पर्धात्मकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।विद्यार्थियों ने यह सिद्धकर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों में सीमित नहीं है,बल्कि जीवन की कला और स्वास्थ्य के माध्यम से भी सीखी और सिखाई जा सकती है।इस प्रकार,प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बालसी, सरायपाली मेंआयोजित “सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता 2025” विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सफल पहल रही ।


























