महासुमंद

महासमुंद : मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग पूनम पटेल बने आत्मनिर्भर

महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम मुढ़ियाडीह निवासी दिव्यांग श्री पूनम पटेल ने बताया कि वे 80 प्रतिशत् अस्थिबाधित दिव्यांगता से ग्रसित है। दिव्यांग होने के कारण उसे अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए घर से बाहर आने.जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किसी ने उन्हें बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाता है। फिर उन्होंने समाज कल्याण विभाग महासमुंद पहुंचकर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। उनके स्थिति को ध्यान में रखकर विभाग द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किया गया।

उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वो मोटराइज्ड ट्राई साइकिल खरीद नहीं पा रहे थे। विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से वे काफी खुश है। अब वो आस पास के इलाके में अपनी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पर बिस्कुटए डबल रोटी और अन्य खाद्य सामग्री बेचने का कार्य करते हुए जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने राज्य शासनए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर शीघ्रता से कार्रवाई करने पर सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अपने निजी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर होना नहीं पडे़गा। अब वे आत्मनिर्भर हो गए हैए अपने निजी कार्य के लिए स्वयं आना.जाना सुगमता से कर सकेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!