पिथौरा

पिथौरा : तु कौन होता है छुडाने वाला कहकर लोहे के पाईप से हमला

पिथौरा. जामराय कमार ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सोनासिल्ली में रहता है मजदूरी काम करता है दिनांक 23 जुलाई के शाम करीबन 05 बजे वह अपने घर में था कि घर के बाहर गांव का समारू कमार और रामपुर में मेहमान आये बुधारू कमार के साथ किसी बात को लेकर लडाई झगडा हो रहा था तो वह आवाज सुनकर बाहर निकला और जाकर बीच बचाव करने लगा तो समारू कमार ने गाली देते हुए तु कौन होता है छुडाने वाला कहते हुए लोहे के पाईप से उनके बांये हाथ में मारकर चोंट पहुंचाया है एवं जान सहित मारने की धमकी भी दिया है वे घरेलु ईलाज करा रहा था एवं समारू भी आपसी बातचीत से हल करने कह रहा था किंतु आज तक उसने किसी प्रकार का सुलह नही किया है बोलने पर जो करना है कर लो बोलता है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!