पिथौरा

नगर की होनहार बेटी श्रीजेता वाजपेयी ने बढ़ाया नगर का मान

 

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल @पिथौरा। भानुप्रताप पुर में पहली बार आयोजित दिनांक 31 अगस्त से1 सितम्बर राज्य स्तरीय ओपन कराते चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमे पिथौरा के ग्राम लहरौद के आश्रित ग्राम नयापारा खुर्द की छात्रा कुमारी श्रीजेता बाजपेयी में भी भाग लिया।चेम्पियन शिप में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से छात्रा कुमारी श्रीजेता ने अपनी धाक जमाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त माननीय भोजराज नाग जी , सांसद लोक सभा कांकेर , माननीय सावित्री मनोज मंडावी जी , विधायक भानुप्रताप पुर मन नरेंद्र दुग्गा , आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर , कलेक्टर की उपस्तिति में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कुमारी श्रीजेता बाजपेयी लहरौद के ग्राम नयापारा खुर्द में स्थित रॉयलकिड्स स्कूल की संचालिका श्रीमती सुरेखा अवस्थी की सुपुत्री हैं। कराटे में रूचि पर पुछने पर छात्रा कुमारी श्रीजेता ने बताया कि बचपन से ही खेल कूद में रुचि रही है ।और इसी कड़ी में मैं कराटे का ऑनलाइन नियमित अभ्यास करती रही हूं।और सबसे बड़ा श्रेय मैं अपनी माँ सुरेखा अवस्थी एवम मेरे मार्गदर्शक वरुण पांडेय सर मेरे गुरु वीरेन्द्र डड़सेना सर को देना चाहती हु जिनके आर्शीवाद का नतीजा है कि आज मैं चैम्पियन शिप में गोल्ड मेडल जीत सकी।इससे पहले भी मैं ऑलइंडिया नेशनल में बिलासपुर में गोल्ड मेडल जीत चुकी हूं।आगे उन्होंने कहा कि स्वयं की आत्मरक्षा के लिए महिलाओ को शशक्त बनना आवश्यक है ताकि हर महिला झांसी की रानी और म काली के समान अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सके महिला एवं लड़कियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से कराते के माध्यम से आत्मरक्षा कर अपने नव युग का निर्माण कर सकें।छात्रा कुमारी श्रीजेता बाजपेयी पिथौरा ब्लाक कराते एसोसिएसन एवम राज्य कराते संघ यू एस के छत्तीसगढ़ की वर्तमान सचिव हैं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल के तमाम शिक्षक तथा पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल में बधाई प्रेषित कर उज्वल भविष्य की कामना की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!