दिल्ली

लोगों के गोरा होने के जुनून को नया आयाम देने वाली क्रीम फेयर एंड लवली अब नए नाम से बाजार में लांच होगी

दिल्ली (काकाखबरीलाल).देश में लोगों के गोरा होने के जुनून को नया आयाम देने वाली क्रीम फेयर एंड लवली अब नए नाम से बाजार में लांच होगी।एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपनी गोरा करने वाली क्रीम ब्रांड ‘फेयर एंड लवली से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया। दरअसल, अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम बदलने की बात कही थी। रंगभेद को लेकर उठे बवाल के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है।
गौरतलब है कि नाम बदले जाने पर कंपनी ने कहाकि उसने अपने ब्रांड ‘फेयर एंड लवली से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब इस ब्रांड नया नाम ‘ग्लो एंड लवली होगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा कि पुरुषों के लिए उसके प्रोडक्ट की रेंज को अब ‘ग्लो एंड हैंडसम’ के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में ‘ग्लो एंड लवली’ ब्रांड रिटेल दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!