छत्तीसगढ़

2 हजार रुपये की उधारी ने ली ASI की बेटे की जान

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में नजफगढ़ निवासी भूपेंद्र और अनीता को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पैसों के विवाद को लेकर दिल्‍ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक के 29 वर्षीय बेटे की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस नजफगढ़ के प्रेमनगर में मौके पर पहुंची और एक घर की पहली मंजिल पर पपरावत निवासी ताकेश को मृत पाया.
वहीं, पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि शव सीढ़ियों के पास पहली मंजिल पर खून से लथपथ पड़ा था और मृतक के माथे पर गोली लगने का निशान था. इसके साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच की गई और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए टीमों को तैनात किया गया. एक प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर छावला थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 , 120 बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जबकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की गई और इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि एएसआई के बेटे ताकेश ने अनीता से 2,000 रुपये उधार लिए थे और दोनों ताकेश को भारी ब्याज के साथ पैसे वापस करने के लिए कह रहे थे. आरोपी ताकेश को अनिल नाम के शख्स के घर ले गए, जिसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि इस मामले में अभी अनिल और विकास को गिरफ्तार किया जाना है,जिसके लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!