छत्तीसगढ़

प्रेमी ने प्रेमिका का घोंटा गला , फिर खुद भी झूल गया फंदे पर

जिले के मगरलोड ब्लाक के करेली बड़ी चौकी इलाके के ग्राम भेंडरी में बंद कमरे में मिले प्रेमी जोड़े की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक ने पहले युवती की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने खुद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। 21 जनवरी को भेंडरी के महुआ पारा में खुमान सिंह साहू और रूखमणी साहू की बंद कमरे में लाश मिली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। करीब 4 दिनों बाद आई पोस्टमार्टम से अब साफ हो चुका है कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है। चौकी प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि आरोपी युवक का मौत कीटनाशक दवाई की सेवन से और मृतका की मौत गला दबाने से हुआ है। घटना केे दिन युवक के परिजन खेत गए थे। जब परिजन वापस घर आए तो देखा कि कमरे में उनका बेटा जमीन पर बेहोश अवस्था मे पड़ा हुआ है और कीटनाशक की दो डिब्बा पड़ा है। साथ ही उसी कमरे में मृतका युवती लकड़ी से बने पाटा में अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद दोनों को नयापारा के शासकीय अस्पताल उपचार के लिए ले गया जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!