छत्तीसगढ़

विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा मनाया गया डॉक्टर्स-डे.. बाल आश्रम और नारी निकेतन में हुए विविध कार्यक्रम..

शुकदेव वैष्णव, रायपुर ब्यूरो/काकाखबरीलाल: विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉक्टर्स डे मनाया गया। जिसके तहत शनिवार 30 जून को 2 से 5 बजे तक माना कैम्प स्थित बालक आश्रम में रहने वाले बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हीमोग्लोबिन जांच के साथ संगठन के चिकित्सकों डॉ अविनाश बैस, डॉ सतीश दीवान, डॉ अजय साहू द्वारा आश्रम के बच्चों की स्वास्थ्यगत समस्याओं का निराकरण करते हुए दवाईयो का वितरण भी किया। बाल आश्रम की अधीक्षिका श्रीमती विभा शर्मा ने संगठन द्वारा सेवाभाव में बच्चों के लिये उपयोगी निशुल्क शिविर आयोजित करने के लिए प्रशंशा पत्र देकर धन्यवाद दिया।
रविवार 1 जुलाई को रायपुर के खम्हारडीह स्थित नारी आश्रम में रहने वाली महिलाओं के लिए 11 से 3 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की गई। संगठन के त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ एस के अग्रवाल, डॉ सतीश दीवान, डॉ विणा मिश्रा, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ नीरू रामटेके ने आश्रम की महिलाओं का स्वास्थ्यगत परीक्षण किया व दवाइयां वितरित की गई। संगठन की आहार विशेषज्ञ श्रीमती सारिका श्रीवात्सव ने आश्रम में रहने वाली विभिन्न दिव्यांग महिलाओं के लिए आहार सम्बन्धी सलाह दी। इस दौरान संगठन की मनोविशेषज्ञ श्रीमती आरती शुक्ला, फिजियो. डॉ इशिका मित्तल ने भी अपना योगदान दिया। इसके पश्चात संगठन सदस्यों द्वारा आश्रम प्रांगण में एलोविरा, निम व विभिन्न ओषधीय पौधे रोपे गए। डॉक्टर्सडे के अवसर पर नारी आश्रम की संचालिका श्रीमती अरोरा व आश्रम के स्टाफ द्वारा विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन के चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। वहीं विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा संगठन के विभिन्न निशुल्क चिकित्सा शिविरों के दौरान अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों डॉ विणा मिश्रा, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ नीरू रामटेके, आहार विशेषज्ञ श्रीमती सारिका श्रीवात्सव व अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा डॉक्टर्सडे के अवसर पर विभिन्न आयोजनों के दौरान संगठन की सुनीता शर्मा, मिथिलेश रिछारिया, श्री गौरव दुबे, श्री अंकित तिवारी व अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!