सरायपाली: लकड़ी से मारपीट मामला दर्ज


सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रोशनी नंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम टीभूपाली थाना बलौदा में रहती है। कक्षा 10 वीं तक पी लिखी है, घरेलु कार्य करती है। मायका ग्राम गोहेरापाली है और ससुराल ग्राम टीभूपाली है। शादी को एक वर्ष हो रहा है। भाभी रिंकी नंद गर्भवती होने से देखरेख करने के लिये अपने पति गोकुल के साथ मायके गोहेरापाली में करीब एक महीने से रह रही है। दिनांक 10/04/2024 के सुबह करीब 08 से 08:30 बजे के मध्य स्वयं और भाभी घर पर बैठकर चाय पी रहे थे उसी समय बडे पापा का बेटा सुभाष नंद बोला कि मायके में आकर पड़ी है ससुराल नहीं जा रही है कहकर बेवजह गंदी गंदी गाली गलौज किया जिसे गाली क्यो दे रहा है कहकर मना करने पर आंगन पर पडे जलाऊ लकड़ी से मारा जिससे चेहरे, दाहिने आंख के पास चोट लगा है और जान से मारने की धमकी दे रहा था। मारपीट करते समय भाभी रिंकी नंद छुड़ाई तो उसको भी धक्का दे दिया। जिससे उसके पेट में चोट लगा है। घटना के बारे में पति गोकुल नंद और मां सुबन नंद को घर आने पर बतायी । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























