सरायपाली: मोबाईल से बात करता है कहकर मारपीट

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र सिघोडा़ में कुंदन तांडी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पैकिन में रहता है , कक्षा नवमी तक पढा लिखा है , मजदूरी काम करता है । दिनांक 28/03/2023 को लगभग 09:00 बजे नया स्कूल के पास उनके साथी विवेक चौहान के साथ खडे होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे कि अचानक पीछे से हरिश बेहरा, शोभित भोई, एवं भारत मुटकिया आये और हरीश बाल को पकडकर खींचकर निचे गिरा दिया तथा तीनो एक राय होकर बोले कि तू ज्योति से मोबाईल से बात करता है आज तुझे जान से मार देंगे कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है इन तीनो के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से सीर, पैर, हाथ, पीठ मे चोट लगकर दर्द हो रहा है। घटना को साथी विवेक चौहान एवं आकाश चौहान देखे एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























