सरायपाली : घर के परछी में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली. सिघोडा़ पुलिस को दिनांक 09/03/2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बटकी मे एक व्यक्ति अपने परछी मे आने जाने वाले लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान आरोपी के परछी ग्राम बटकी पहूंची जहां पर शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए एक व्यक्ति को पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम जयलाल भोई पिता स्व. डमरू भोई उम्र 62 साल जाति संवरा ग्राम बटकी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी होना बताया जिसके पास से दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमे शराब की गंध आ रही थी एवं एक नग अंग्रेजी गोवा शराब का पौवा जिसमे लगभग 50 मिली शराब भरी हुई कीमती 30 रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
























