खल्लारी :रंग लगाना ही पडेगा कहकर मारपीट

खल्लारी. आरक्षी केंद्र में वेदप्रकाश चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पाली थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी हैं। ग्रेजेवेशन तक पढाई किया हैं। दिनांक 08/03/2023 को करीबन 10.30 बजे ईमली चौक दुकान में रंग गुलाल खरीद कर जा रहा था कि चौक में राकेश साहू अन्य गावं के लोगो द्वारा होली त्यौहार के उपलक्ष्य में ड्रम में रंग गुलाल घोलकर होली खेल रहे थे। राकेश साहू के द्वारा पकडकर रंग घुले ड्रम पर डालने लगे तो वह मना करने लगा कि जेब में पर्स, मोबाईल है, पानी में भीग जायेगा कहकर मना करने लगा तो राकेश साहू जबरदस्ती पकडकर तेरे को रंग लगाना ही पडेगा कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर चमन साहू, युवराज यादव बीच बचाव करने आया तो उसे भी अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट से सिर में चोट आई है। घटना को माधव साहू, युवराज दीवान, दुर्गेश साहू देखे सुने जानते है ।पुलिस ने 294-IPC, 323-IPCके तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.























