छत्तीसगढ़

सरायपाली : उचित मूल्य कि दुकान से चावल चोरी मामला दर्ज

सरायपाली. राजेश स्वाई ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत छिबर्रा तहसील सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) शास0 उचित मूल्य कि दुकान छिबर्रा का संचालक है 24 सितंबर को सुबह 10 बजे चावल, शक्कर,चना,नमक वितरण कर दोप0 4:30 बजे जगतराम बरिहा (तौलकर्त्ता) के समक्ष दुकान बंद करके वह घर आया दिनांक 27 सितंबर को ग्राम पंचायत छिबर्रा के उपसरपंच जगतराम बरिहा के द्वारा उनको को फोन करके प्रात: 08 बजे बताये कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान के पीछे रोशन दान से किसी अज्ञात चोर के द्वारा चावल चोरी करके ले गया है

तब वह तुरंत शासकीय उचित मूल्य की दुकान जाकर देखा गांव के सरपंच प्रतिनिधी इंदल खुंटे उपसरपंच जगतराम बरिहा पंच रंजीत बरिहा,पंच दयासागर ताण्डी एवं अन्य ग्रामीण उक्त जगह में मौजूद थे तब ग्रामीणों एवं पंच सरपंच के समक्ष ताला खोलकर देखा गया गोदाम में 273 पाकिट चावल 14 सितंबर को खाली किया था जो देखा उस गोदाम में 120 से 130 पाकिट चावल कम लग रहा है गोदाम के पीछे रोशन दान के बाहर से होकर जमीन में 05 बोरा चावल गिरा हुआ है जिसे चोर 5 बोरा को नहीं ले जा पाया पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!