रायपुर

पहले मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, फिर अश्लील मैसेज भेजे, वीडियो भी वायरल करने की दी धमकी

रायपुर(काकाखबरीलाल )।छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवती ने अपने ही पति के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में स्क्रीनशॉट भी माना कैंप थाना पुलिस को सौंपे हैं। युवती की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन छह माह से वह पति से अलग रह रही है।

जानकारी के मुताबिक, माना कैंप निवासी युवती की शादी फरवरी 2019 में बैकुंठपुर, रायगढ़ के असीम पांडेय के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद फरवरी 2020 में उसे मारपीट कर घर से निकला दिया गया। इसके बाद से ही युवती मायके में आकर रह रही है।

निजी क्षणों के वीडियो और फोटो लिए, अब वायरल की धमकी
युवती का आरोप है कि उसके पति असीम पांडेय ने अपने अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसे और उसकी मां को लेकर अश्लील मैसेज किए। उसके दोस्तों को भी गंदे-गंदे मैसेज भेज रहा है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद उनके निजी पलों का वीडियो और फोटो भी वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने इस संबंध में स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!