बसना

बसना : जगत मोड़ के पास वृद्ध से 50 हजार की लूट

बसना (काकाखबरीलाल). जिला सहकारी बैंक बसना से पैसे लेकर आ रहे एक व्यक्ति से मोटर साइकिल में सवार दो लोगों ने 49900 रूपये लूटकर फरार हो गये । बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि विलास बारिक (65 वर्ष) निवासी ग्राम मोहका अपनी मां के देहांत के बाद दशकर्म कार्यक्रम के लिए 3

फरवरी 2023 को अपने लुना टीवीएस एक्सल मोटर सायकल से सहकारी बैंक से पैसा निकालने के लिए आया था। जो दोपहर करीब 3.40 बजे बैंक से 49900 रूपये निकालकर नोट 200-200 रूपये का 3 बंडल थैला में पैसा एवं पास बुक रखकर मोटर सायकल के हैंडल में लटकाकर रखा था और अपने गांव मोहका जा रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग- 53 जगत मोड़ के पहले डबरी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे मोटर सायकल में दो व्यक्ति आए और जगत का रास्ता कहां है करके पूछा और पीछे बैठा व्यक्ति ने प्रार्थी के वाहन के हैंडल में रखे रूपए के थैले को खिंचकर सरायपाली की ओर भाग गया। जिसकी शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल में सवार दो लोगों के खिलाफ भादवि 379 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बसना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!