छत्तीसगढ़

नकली दारोगा को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

पटना के रामकृष्ण नगर में एक नकली दारोगा को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा है। विपिन पासवान नाम का ये शख्स पिछले छह महीने से फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों को धमका रहा था और उनसे पैसे ऐंठ रहा था। रविवार को जब वो फिर से वसूली करने पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। विपिन पासवान दरभंगा का रहने वाला है। वो कई बार बिहार पुलिस की परीक्षा में फ़ेल हो चुका था। इसलिए उसने नकली दारोगा बनकर लोगों को डराने और उनसे पैसे कमाने का तरीका अपनाया।
विपिन पासवान ने जक्कनपुर से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी और अपनी बाइक पर पुलिस का स्टीकर भी लगा रखा था। वो खुद को ADG ऑफिस का कर्मचारी बताता था और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा भी देता था। रविवार को जब विपिन रामकृष्ण नगर में लोगों से पैसे वसूल रहा था, तभी वहां के दुकानदारों और लोगों ने उसे शक होने पर घेर लिया और पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विपिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी, नकली आईडी कार्ड और एक रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद की है।
रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी अवध किशोर सिंह ने बताया कि विपिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वो कई बार पुलिस की परीक्षा में फ़ेल हो चुका था और इसीलिए उसने ये सब किया। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!