छत्तीसगढ़

सरायपाली :अनिल बने संकुल समन्वयक संघ के अध्यक्ष

सरायपाली । संकुल समन्वयक संघ सरायपाली की एक आवश्यक बैठक रखी, जिसमें संकुल समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष सतीश स्वरूप पटेल के बीआरसी पद पर पदस्थ हो जाने के कारण अध्यक्ष का पद रिक्त है तथा नए अध्यक्ष का चुनाव किए जाने के संबंध में बैठक रखी गई। नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु संरक्षक चंद्रहास पात्र ने संकुल समन्वयक प्रस्ताव आमंत्रित किया। कैलाश चंद्र पटेल द्वारा अनिल पटेल समन्वयक बोंदा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका समर्थन दुष्यंत पटेल तथा चम्पालाल डडसेना ने सयुक्त रूप से किया। जिनके चयन के लिए सभी संकुल समन्वयकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दी। इस प्रकार सर्वसम्मति से अनिल पटेल को संकुल समन्वयक संघ सरायपाली का अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। वहीं अनिल पटेल ने सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए सबको साथ लेते हुए संघ के हित में कार्य करने की बात कही।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!