माशिम स्टूडेंट्स-पैरेंट्स की समस्या का समाधान करने टोलफ्री नंबर शुरू करेगा

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों (10th-12th Board Exam 2022) के अंदर से परीक्षा का तनाव कम करने के लिए 24 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अधिकारियों द्वारा चयनित की गई टीम काउंसलिंग करेगी। परीक्षा के 8 दिन पहले माशिमं के विशेषज्ञ छात्रों और उनके परिजनों की काउंसलिंग शुरू करेंगे। परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की समस्याओं का टोल फ्री नंबर के माध्यम से 30 मार्च तक समाधान किया जाएगा। इस बार प्रदेशभर से 24 विषय विशेषज्ञ और काउंसलर्स को छात्र और उनके परिजनों की समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी दिए जाने का निर्णय माशिमं के अधिकारियों ने लिया है।माशिमं 24 फरवरी को 18002334363 हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगा। टोल फ्री नंबर शिक्षा सत्र 2020-21 में भी जारी किया गया था। टोलफ्री नंबर जारी करने की तैयारी के साथ विषय विशेषज्ञ और काउंसलरों का बदलाव किया गया है। छात्रों और परिजनों की समस्या का समाधान हो इसलिए एक्सपर्ट और काउंसलर्स को दो शिफ्टों में तैनात किया गया है। सुबह 10.30 से 1 बजे तक मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक बच्चों की समस्या हल करेंगे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विषय से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए फोन पर मौजूद रहेंगे।इस वर्ष दसवीं की परीक्षा के लिए 3 लाख 80 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसी तरह से 12वीं में 2 लाख 90 हजार छात्रों ने पंजीयन कराया है। इसके अलावा लगभग 20 से 25 हजार प्राइवेट के विद्यार्थी है। इस बार परीक्षा और मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता बरतने के लिए ओएमआर शीट की व्यवस्था रखने पर विचार किया जा रहा है। उत्तर पुस्तिक में पेज की संख्या 40 से कम रहेगीमाध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय गोयल ने कहा, बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षार्थियों और उनके पालकों की समस्या का समाधान हो सके, इसलिए टोलफ्री नंबर 24 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस वर्ष विषय विशेषज्ञ और काउंसलर्स की संख्या में बदलाव किया गया है।




























