महासमुंद :ईट के टुकडे से युवक के सिर पर हमला

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में भानू राम ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कनेकेरा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है , पेन्टीग का काम करता है । कि दिनांक 12.12.22 के 03.00 बजे वह बाजार चौक प्रेम लाल किराना दुकान के सामने चौरा में गांव के चंन्द्रिका साहू, दिपेन्द्र साहू के साथ बैठे थे। कि उसी समय गांव का ही कमलेश कुलदीप, प्रभु सोनवानी, कोमल कुलदीप व अन्य के साथ आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर कमलेश कुलदीप उनको अश्लील गाली गुप्तार करने लगा ,जो सुनने में बुरा लग रहा था, मना करने पर साथ मे आये प्रभु सोनवानी, कोमल कुलदीप व अन्य सभी एक राय होकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा कमलेश कुलदीप पास मे रखे ईट के टुकडे से उनके सिर मे मारकर चोट पहुचाया है। लडाई झगडा को साथ मे बैठे चन्रि िका साहू, दिपेन्द्र साहू के द्वारा बीच बचाव किया गया है।, मारपीट करने से सिर, पीठ,चेहरा मे चोट लगा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























