महासुमंद

महासमुंद :धारदार हथियार से हमला मामला दर्ज

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में संतोष कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह क्लब पारा CPS स्कूल के पीछे महासमुंद निवासी है तथा फेब्रीकेशन का काम करता है दिनांक 12.12.2022 के रात 08 बजे लगभग वह अपने साथी यादराम चंद्राकर, भाउराम साहू, राजेश नायक तथा संदीप घोस के साथ साहू काफी हाउस बस स्टेशन के सामने खडे थे कि उसी समय रज्जू औसर एवं मोनू औसर अचानक से आकर उनके साथ खडे यादराम चंद्राकर को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए रज्जू औसर अपने पास रखे चाकूनुमा धारदार हथियार से यादराम चंद्राकर के कमर व पेट में लगातार मारकर चोट पहुंचाया तथा उसका भाई मोनू औसर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था यादराम को चोट से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने लगा जिसके बाद उसे वह , भाउराम साहू, राजेश नायक एवं संदीप घोस के साथ अस्पताल में ईलाज हेतु छोडकर वह थाना रिपोर्ट करने आया है रज्जू औसर और मोनू औसर, यादराम को क्यो की गाली देकर मारपीट किये है नही मालूम है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!