महासुमंद

महासमुंद: गाली गलौज कर मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।बसंत कुमार जोगी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 04 ग्राम बिरकोनी का निवासी है कक्षा 12 वी तक पढा है ड्राईकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी सुपरवाइजर का काम करता है दिनांक 09.05.26 को अपना डियुटी खतम करने के बाद मोटर सायकल से घर जा रहा था कि चंडी के गेट के पास डिवाईडर पार कर रहा था कि  आगे गार्ड का काम करने वाला पूरन यादव अपने मोटर सायकल से आगे आ गया तो  उसे बोला कि आगे में क्यों आ रहा है तो वह अनसूना करते हुये चला गया और सामने से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति मनीष यादव एवं लक्ष्मीनारायण ऊर्फ गोलू साहू आये और किसको बोल रहा है बे कहकर वे लोग अपने मोटर सायकल से उतर कर आये और  गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये मनीष यादव ने हाथ मुक्का से  दाहिने गाल के ऊपर मार दिया तथा लक्ष्मीनारायण साहू  कालर को पकडा था दोंनो बोल रहे थे कि तू होली के समय बच गया उस समय भाग गया था और अभी ज्यादा करेगा तो जान सहित खतम कर देंगे कहकर धमकी दिये हैं। जबकि  मनीष यादव और लक्ष्मीनारायण साहू को कुछ नहीं बोला । मनीष के द्वारा मारपीट करने से  दाहिने गाल के ऊपर कनपटी पर दर्द हो रहा है। घटना को संजय सिंग चौहान एवं आसपास के आदमी देखें हैं एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!