छत्तीसगढ़

यहां नाग देवता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे

कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चारपारा में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. यहां स्थित तालाब में कुछ लड़को को नाग दिखा है. जिसके बाद से गांव में हर तरफ ये खबर तेजी से फैल गई. लोग यहां नाग देवता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

बता दें कि बैकुण्ठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चारपारा के एक तालाब में गांव के कुछ लड़कों को नाग दिखा है. ये नाग पूरे तालाब में घूमता रहता है और अपने मूड के हिसाब से लोगों के द्वारा लाया दूध पीता है बैकुण्ठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम के अमरसिंह ने जब नाग को गले में उठाकर यहां से ले जाने की कोशिश किया, तो नाग ने उसे काट लिया. जिसके बाद अमरसिंह की मौत हो गई. लेकिन वहीं अब दूसरे ग्रामीण नाग को छू रहे हैं, तो वो उनको कुछ नहीं कर रहा है. यहां लगभग 15 दिनों से ये सिलसिला जारी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!