भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्य समिति का बैठक संपन्न

– डिग्रीलाल जगत
खरसिया (काकाखबरीलाल) । भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस 23 जुलाई 1955 को की गई जो कि श्रमिकों के द्वारा श्रमिक हित में ही कार्य करता है।
देश का सबसे बड़े श्रमिक संगठन का छत्तीसगढ़ प्रादेशिक कार्यसमिति बैठक रायगढ़ जिला के खरसिया नगर में 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को गोदावरी भवन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री बृजेश कुमार उपाध्याय के साथ छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के समक्ष पिछले कार्यसमिति बैठक की पुष्टि जिलेवार संबद्धता प्राप्त महासंघ के महामंत्री से प्रतिवेदन।
आय-व्यय की जानकारी के साथ ही संगठन के संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्म शताब्दी को 10 नवंबर 2019 से 10 नवंबर 2020 तक मनाए जाने संबंधी विचार को निर्णय के रूप में मान्य किया गया।
कार्यक्रम में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी स्थान दिया गया मजदूर संघ के कार्य समिति का समापन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
संपूर्ण कार्यक्रम मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री भोला प्रसाद तिवारी एवं श्री गीता राम साहू जी जिला सचिव के द्वारा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

























