बसना

पोला त्यौहार के अवसर पर रासेयो इकाई भँवरपुर एंव समस्त स्टाफ ने रोपे पौधे.. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..

भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोला त्यौहार के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के स्वयं सेवकों द्वारा प्राचार्य जेपीएस नेताम के आदेशानुसार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा नीम, करंज, बरगद, पीपल आदि पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। यहां सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ ही कहा कि पेड़ पौधों को भी हमारे परिवार के सदस्यों की तरह ही देखभाल की आवश्यकता होती है और यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिवर्ष पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करना चाहिए। बताया गया कि सभी घरों में फलों का उपयोग करते हैं, उन फलों के बीजों को संग्रहित करके रखना चाहिए, तथा बरसात के दिनों में जब बाहर जाएं तो कुछ बीज साथ रखें तथा खाली जगहों पर, सड़क किनारे अथवा अपने खेतों के मेड़ पर उसे फेंका अथवा रोपा जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!