छत्तीसगढ़

पीएम किसान निधि पाने बनाया नकली एकाउन्ट जिनके नाम जमीन नहीं उनका भी पंजीयन

पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों का नकली एकाउंट बनाकर राशि निकाली जा रही है। ऐसे लोगों के भी नाम पीएम किसान सम्मान निधि के लिए रजिस्टर्ड किया है, जिनके नाम पर जमीन ही नहीं है। पोर्टल में दिए नंबर के आधार पर जांच करने पर किसानों के नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर धारक किसान में भी अंतर है। योजना में कैसे जालसाज कैसे सेंध लगा रहे हैं।

इसका अंदाजा नहीं लगा सकते। योजना की किस्त पाने के लिए जालसाजों ने अंजान लोगों के नाम डाल कर फ़र्जी ऑनलाइन पेमेंट बैंक से रजिस्ट्रेशन कर दिया है। योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए साल भर में दिए जाते हैं। जिले में भी फिनो पेमेंट बैंक एव एयरटेल पेमेंट बैंक में फर्जी बैंक खाता खोल योजना से पैसे निकाले जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के साइट से कुछ नाम निकालकर उसमें दिए नंबर पर दैनिक भास्कर ने कॉल किया तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई है।

नाम पर जमीन नहीं तो भी हुआ रजिस्ट्रेशन
सावित्री बाई सूर्यवंशी के नाम का रजिस्ट्रेशन है। उनका मोबाइल नंबर 88279-91194 दर्शाया है। इस नंबर पर काल करने पर बताया गया कि उनके घर में किसी का नाम सावित्री बाई सूर्यवंशी नहीं है।

नाम वही आधार व माेबाइल नंबर अलग अलग
फिनो पेमेंट बैंक के अकाउंट में सावित्री बाई सूर्यवंशी के नाम से मुलमुला के ही दो महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन दोनों महिलाओं का आधार नंबर अलग अलग है।

पोर्टल में बताया सेमरिया का किसान नंबर डभरा का
एक किसान को सेमरिया निवासी राजेश भेड़पाल बताया है। रजिस्ट्रेशन के वक्त एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट का उपयोग हुआ था। जब हमने 93993-01599 पर कॉल किया तो फाेन डभरा क्षेत्र के अविनाश कुमार ने रिसीव किया और अपने नाम पर जमीन होने तथा पीएम किसान सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन की बात से इंकार किया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!