छत्तीसगढ़

सरायपाली :प्रथम समेटिव आंकलन का हुआ आग़ाज

सरायपाली! स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य श्री पी.के. ग्वाल के निर्देशन एवं प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल में छटवीं, सातवी, आठवीं के विद्यार्थियों की प्रथम समेटिव आंकलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शत् प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति का लक्ष्य है. आज प्रथम दिवस छटवीं के बच्चों ने सामाजिक विज्ञान,सातवी में गणित,आठवीं में विज्ञान के प्रश्न पत्रों के अनुसार तय समय सीमा में विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखकर अपने विषयगत ज्ञान की परख ली. बतौर कक्ष पर्यवेक्षक वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर दास, विनोद कुमार चौधरी, विशिकेशन नैरोजी, रश्मि राजा, गजानन प्रधान ने बखूबी दायित्व निर्वहन किया. सेजेस प्राचार्य श्री पी.के.ग्वाल ने कक्षों में पहुंचकर आंकलन का जायजा लिया और अपनी संतुष्टी व्यक्त किया. आज प्रथम प्रश्न पत्र में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि समेटिव आंकलन ( योगात्मक आंकलन) का मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया कितने सफल रहे या कितना असफल रहे क्या सुधार की आवश्यकता है उसे जानना/ पहचान करना है यह अधिगम का आकलन है इसमें ग्रेड परिणाम से निश्चित किया जाता है. वैसे भी आंकलन का मुख्य उद्देश्य अधिगम में सुधार लाना,बच्चे की विषयगत कमियों का पता लगाना और अभिभावकों को बताना साथ ही समस्याओं की पहचान कर उसे दूर करना है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!