नौकरी :BHEL में 111 पदों पर निकली भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। BEL ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2022 तक है। इस भर्ती अभियान के जरिए 111 पदों को भरा जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
ट्रेनी इंजीनियर- I: 17 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर- I: 22 पद
ट्रेनी इंजीनियर- I: 33 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर- I: 39 पद
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों के लिए एक रिटन एग्जाम का आयोजन होगा। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। रिटन एग्जाम /इंटरव्यू का स्थान बेंगलुरु में होगा।
एज लिमिट
प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 32 वर्ष से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी उम्मीदवारों को 03 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 05 साल की छूट दी जाएगी।
अप्लीकेशन फीस
ट्रेनी इंजीनियर: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये और 18% जीएसटी देना होगा।
प्रोजेक्ट इंजीनियर: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये और 18% जीएसटी।
























