पिथौरा

पिथौरा : अंचल में दो साल के अंतराल के बाद निकल रही कावड़ यात्रा

दो साल के कोरोना काल के बाद बोल बम समिति एक बार फिर विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन कर रही है. कोरोना के असर से बाहर निकलने के बाद हो रहे इस बार के आयोजन में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है.वन अंजल के पवित्र देव धारा से जल लेकर हजारों कावड़िए 80 किलोमीटर दूर सिरपुर के पवित्र धाम बाबा गंधेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं, और बाबा से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं.आज पूरा शहर शिवमय नजर आ रहा है. जहां देखो वहां कावड़ियों की टोली काँधों में कावड़ लिए नजर आ रही है. पिथौरा बोल बम समिति ने कावड़ियों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की हुई है. इसके साथ हरियाणा के सिरसा महादेव आर्ट ग्रुप की ओर से शहर में भव्य झाँकी निकाली जाएगी.क्षेत्र में पहली बार आई अपनी तरह की अनोखी झांकी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की जुटने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. कावड़ियों के लिए बोल बम समिति और शिव भक्तों ने जगह-जगह खान-पान की व्यवस्था की हुई है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!