सरायपाली
सरायपाली : चावल से लोड दो ट्रक जब्त

सरायपाली. अवैध रूप से पीडीएस चावल परिवहन के शंका के आधार पर गुरुवार दो ट्रक को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग की टीम द्वारा एक राईस मिल के समीप से जब्त किया गया। इसमें से एक वाहन स्थानीय व एक वाहन महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नवापाली के पास स्थित समलेश्वरी राइस मिल के समीप से पीडीएस चावल का अवैध परिवहन के शक के आधार पर ट्रक सीजी 06 एम 0227, ट्रक एमएच 26 बीई. 8567 चावल से लदा ट्रक को राजस्व विभाग व खाद्य विभाग की टीम के द्वारा जब्त किया गया। उक्त ट्रक में लदे चावल की जांच की जा रही है।
AD#1



























