काका ब्रेकिंग: झालखम्हरिया में जबरदस्त एक्सीडेंट, एक की मौत एक गंभीर

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल/महासमुंद। गुरुवार की शाम हाइवे खट्टी मोड़ के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्ककर मार दी। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। बतादें कि पिकअप चालक की तेज रफ्तार और अचानक वाहन को खट्टी रोड में मोड़ देने यह घटना घटित होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार रजकठ्ठी के रहने वाले हैं, दोनों का उम्र 35 से 40 साल बताया जा रहा है।
जिसमें पारस साहू की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। वहीं जितेंद्र गंभीर हालत में है।
सूचना के बाद कुछ ही देर में सिटी कोतवाली पुलिस पहुंच गई, दोनों युवकों तत्काल सौ बिस्तर अस्पताल तक भिजवाया गया।
जहां पारस की मौत की पुष्टि डाक्टरों ने की है।
ऐसे हुई घटना
बागबाहरा की ओर से बाइक सवार आ रहे थे, वहीं महासमुंद दिशा की ओर से आ रहे पिकअप चालक अचानक खट्टी दिशा की ओर स्टेरिंग घुमा दिया, बाइक सवार अपने साइड में ही चल रहे थे, उन्हें कुछ समझ आता इसके पहले पिकअप उनको चपेट में ले लिया।
























