
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
रिपोर्ट:- ललित मुखर्जी महासमुंद
महासमुंद:- कांग्रेस पार्षद विजय साव ने कहा कि नगरपालिका के सामने पिछले तीन दिनों से पीएफ राशि की मांग को लेकर पालिका के करीब 126 प्लेसमेंट
कर्मचारी आंदोलन रत् है। लेकिन, अब तक पालिका से कोई जिम्मेदारी अधिकारी ने कर्मचारियों से इन समस्याओं को लेकर चर्चा नहीं की है। तीन दिनों से
शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। आगामी दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है। प्लेसमेंट कर्मचारियों को उन्हे हक मिलना चाहिए। विगत 3
वर्षो से पालिका कर्मचारियों के वेतन से पीएफ के नाम पर राशि काट रही है। लेकिन, उक्त पीएफ की राशि आखिर उनके खाते में क्यों जमा नहीं की जा रही
है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले कर्मचारियों को डर है कि उनके खाते से पीएफ राशि मिलेगी या नहीं। कई लोगों को पीएफ की राशि की जरूरत भी है।
लेकिन, इन सबसे से पालिका को कोई सरोकार नहीं है। श्री साव ने आगे कहा कि कर्मचारियों ने पूर्व में भी कई बार आंदोलन किया था। जिसपर पार्षदों ने
समर्थन दिया था। हर बार इन कर्मचारियों को शांत करने झूठी आश्वासन दिया जाता है। लेकिन, कार्रवाई नहीं होती। हर माह करीब 8 हजार रुपए वेतन पाने
वाले इन कर्मचारियों के खाते से 1 हजार रुपए पीएफ के नाम पर काटा जा रहा है। इतने वर्षो के अंतरात पर कई कर्मचारियों को घरेलु एवं अन्य जरूरतों के लिए पीएफ की रकम की आवश्यकता है। लेकिन, वे कुछ भी नहीं कर सकते है। पालिका ने अब तक इन कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर ध्यान हीं नहीं दिया
है। जबकि पूरे शहर की जिम्मेदारी इनके कंधो पर है। विगत तीन दिनों से मुख्य मार्गो पर सफाई प्रभावित है। इधर, देशभर में कराए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका का नाम भी शामिल है। ऐसे में सफाई
प्रभावित होने पर पालिका की ही निंदा होगी।





























