सरायपाली :ड्रोन कैमरे से आबादी भूमि का सर्वे

सरायपाली राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे से कराए जा रहे आबादी भूमि सर्वेक्षण का अवलोकन शासकीय हाई स्कूल एवं उच्च प्राथमिक शाला रोहिना के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरआई राकेश कुमार साहू ने छात्रों को भूमि की विभिन्न प्रकृति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आबादी भूमि का सर्वे ड्रोन कैमरे से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां घर बना है, वह आबादी भूमि के अंतर्गत आता है,
ऐसे आबादी भूमि में बने घरों को चिन्हित किया जाएगा। विगत दिनों स्कूल परिसर रोहिना से ड्रोन को छोड़ा गया, जो ग्राम कांसीपाली, लंबर, भंवरादादर एवं रोहिना स्थित आबादी भूमि का सर्वे किया गया। ड्रोन कैमरे को देखने के लिए छात्र काफी उत्साहित थे। इस अवसर पर पटवारी छन्दाचरण आचार्य, प्रभारी प्राचार्य एके जयसवाल, व्याख्याता कमलेश साहू, केके साहू, प्रधान पाठक टीआर पटेल, एके पटेल एवं एसपी पटेल आदि उपस्थित रहे।

























