पिथौरा
पिथौरा : परछी से बाईक चोरी मामला दर्ज

पिथौरा. नरेश कुमार नाग ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सराईपाली (भुलका) थाना बसना जिला महासमुंद में रहता है फायनेंस कंपनी NOCPL पिथौरा में काम करता है रामसागर पारा पिथौरा निवासी राजिम केतवास के यहां किराये के मकान मे रह रहा है
कि दिनांक 04 अक्टूबर को रात्रि 09 बजे वह अपनी मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GX 0377 को घर अंदर परछी में खडा कर कमरे में सोने चला गया था दिनांक 05 अक्टूबर को सुबह 07.30 बजे उठकर देखा तो मोटर सायकल नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GX 0377 कीमती करीबन 80000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























