सरायपाली: रामचंडी महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

रामचंडी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ० N.K.Bhoi ने युवाओं के भूमिका को बतलाते हुए महाविद्यालय के अध्यापक सहित समस्त छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया।
तत्पश्चात श्री आर०एस० मांझी ने विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष में हाथियों को दैनिक जीवन में सामना करने वाली खतरों के प्रति लोगों में जागरूकता व हाथी सुरक्षा से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया ।
इस अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप बारिक ने एचआईवी एड्स एवं उसकी रोकथाम से छात्र छात्राओं को अवगत कराया वह प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत प्रधान ने दी ।
इस कार्यक्रम रामचंडी महाविद्यालय के कार्यकारी संचालक श्री सतीश चंद्र साहू व सभी प्राध्यापकगणाे के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ





























