बसना:पारिवारिक विवाद में युवक के पिता से मारपीट जानिए मामला

बसना। पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान ने बताया कि उसके परिवार का प्रकाश दास एवं उत्तम दास के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। 12 जून 2026 की रात करीब 8 बजे उसका पुत्र नहाने के लिए जा रहा था, तभी आरोपियों द्वारा उसके प्रति अभद्र टिप्पणियां की गईं। वापस लौटने के दौरान भी आरोपी प्रकाश दास ने कथित रूप से अश्लील गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, पुत्र और आरोपी के बीच कहासुनी होने पर वह बीच-बचाव के लिए पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से अश्लील गालियां देते हुए थप्पड़ से मारपीट की तथा डंडा लेकर दौड़ाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






























