
गरियाबंद (मैनपुर):- शिवसेना के युवा इकाई युवासेना के कार्यकर्ताओं द्वारा गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अवगत होकि शिवसेना – छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख श्री धन्नजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार सम्पूर्ण राज्य में युवा इकाई युवासेना के विस्तार की जिम्मेदारी पार्टी के युवानेता डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय जी को दिए जाने के बाद उनके द्वारा राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक ब्लॉक तक युवासेना कि सदस्यता व संगठन विस्तार ने गति पकड़ ली है, विगत सप्ताह ही गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में युवासेना का गठन किया गया है इसके बाद क्षेत्र के युवाओं के व्यापक जनसम्पर्क प्रारंभ करते हुये संगठन को सम्पूर्ण ब्लॉक में विस्तारित करना आरंभ कर दिया है। आज मैनपुर ब्लॉक में नवप्रवेशित युवासैनिकों द्वारा स्थानीय बस स्टैंड प्रांगण में छत्रपति शिवाजी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया व जय भवानी – जय शिवाजी, हर हर महादेव, शिवसेना जिंदाबाद – युवासेना – जिंदाबाद, धन्नजय भैय्या जिंदाबाद – अरुण भैय्या जिंदाबाद के नारों के साथ राजनैतिक सरगर्मी तेज कर दिया कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवाओं की सहभागिता ने स्थानीय जन में शिवसेना की उपस्थिति कौतूहल का विषय बना गया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से युवासेना – छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष सन्तोष साहू, चेतन पटेल, कुलदीप शर्मा, तौफीक अंसारी, अफज़ल खान, तीतुस मसीह, बहादुर पटेल, मोहन यादव आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।





























