सावन माह के अंतिम सोमवार को छलका भक्ति का सागर, निकाली 108 फिट लंबी कांवर यात्रा

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा नगर। सावन माह के अंतिम सोमवार को पुरा नगर भोले मय हो गया।सुबह से ही भक्तगण भक्तिभाव के साथ विभिन्न शिवमंदिरों में पूजा अर्चना हेतु पहुँच रहे थे।यूं तो पूरे सावन भर शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही, और पिथौरा से लगे पावन झरना देवधारा से जल ले कर सिरपुर और नगर स्थित शिव जी मे जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।और इसी कड़ी में आज सावन के अंतिम सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने नगर को 108 फिट लंबी काँवर यात्रा को गाजे बाजे एवम डी.जे. के साथ निकाल कर भक्तिमय कर दिया। सुबह से ही सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र काँवर यात्रा की तैयारी में लगे थे।नियत समय पर जुलूस की शक्ल में डीजे से सुसज्जित वाहन के साथ निकल पड़े शिव जी को रिझाने।

साथ में स्कूल के छात्र छात्राएं शिव पार्वती जी की मनमोहक छवि धर कर झांकी के साथ काँवर यात्रा को ओर भी भक्तिमय स्वरूप दे रहे थे।झांकी ने नगर के ह्रदय स्थल बसस्टेण्ड पहुंच कर भोले बाबा के जयकारों से पूरे बसस्टेण्ड को गुंजा दिया।इस दौरान झांकी में बने शिव पार्वती ओर उनके गणों का नृत्य देखते ही बनता था। आगे जा कर अपनी विशाल काँवर यात्रा को थानेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ के बीच पूरे श्रद्धा भाव से जलार्पण कर जुलूस को विराम दिया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा भी चाकचौबंद रही।जो काँवर यात्रा के आगे आगे चल कर राह बना रही थी।और शान्तिब्यवस्था भी बना रही थी।कंवर्यात्रा को सफल बनाने में विद्याल के आचार्यों के साथ साथ ब्यवस्थापकों रमाशंकर तिवारी,यशवंत छाबड़ा,बजरंग अग्रवाल सुरेंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा।इस विशाल काँवर यात्रा से नगर के नागरिक भी भक्ति में बालको के साथ पूरे रास्ते सराबोर रहे।




























