महासुमंद

महासमुंद : परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर वसूले 1.44 लाख रुपए

जिला परिवहन अधिकारी, उड़न दस्ता रायपुर व परिवहन चेक पोस्ट खम्हारपाली की संयुक्त टीम ने यात्री बसों की संयुक्त चेकिंग कार्रवाई की। जिला परिवहन अधिकारी आरके ध्रुव ने बताया परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर 24 गाड़ियों से 49 हजार 300 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

इसके अलावा 1 वाहन का मोटर यान कर बकाया होने के कारण छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 16 (3) के तहत जब्त कर पुलिस थाना, तुमगांव की अभिरक्षा में वाहन खड़ा किया गया। वाहन स्वामी द्वारा बकाया मोटरयान कर 39 हजार रुपए जमा करने के बाद गाड़ी छोड़ी गई।

वहीं 2 गाड़ियों से 10 हजार और बिना बीमा के संचालित 1 गाड़ी से 5 हजार समझौता शुल्क वसूल किया गया। अधिक किराया वसूल करते पाये जाने पर 3 वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 15 हजार समझौता शुल्क वसूल किया गया।

अन्य अपराध के तहत कुल 18 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 हजार 300 रुपए वसूले गए। स्कूल बस का मोटर यान कर बकाया होने के कारण 8 हजार जमा कराए गए। वहीं ओवरलोड मालवाहक पर कार्रवाई करते 48 हजार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!