पिथौरा

अग्रसेन जयंती को शासकीय अवकाश घोषित करने अग्रवाल समाज ने रखी मांग

  • समाज की बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। अग्रवाल समाज के कुल पुरुष महाराजा अग्रसेन जी के जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग शासन से की जावेगी इस संबंध में अग्रवाल सभा पिथौरा के द्वारा ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया है।

बता दें कि अश्वनी शुक्ल एकम को महाराजा अग्रसेन की जयंती व शारदीय नवरात्रि की घट स्थापना होती है। प्रतिवर्ष अग्रवाल समाज के द्वारा जयंती जयंती के अवसर पर 5 से 7 दिनों तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश नहीं होने से समाज के कई विद्यार्थी,महिलाएं व समाज जन शामिल नहीं हो पाते हैं। इसलिए अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग बीच-बीच में उठती रही है। लेकिन अभी तक किसी भी शासन ने उसे फलीभूत नहीं किया है। लिहाजा अग्रवाल समाज पिथौरा के द्वारा बैठक में इस बात पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञात हो कि महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने हेतु अग्रवाल समाज पिथौरा की सामान्य बैठक श्री अग्रसेन भवन पिथौरा में समाज के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें उक्त निर्णय लिया गया है।उक्ताशय की जानकारी समाज के सचिव बजरंग अग्रवाल (वकील) ने दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!