छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज जानिए कैसे रहेगा मौसम का मिज़ाज

राजधानी समेत कई इलाकों में शनिवार को सुबह से बारिश हुई. आसमान में बादल छाए रहे. बदली और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 1 जून यानी रविवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4°C बिलासपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8°C पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक एक द्रोणिका फैला हुआ है. इसके प्रभाव से आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. हालांकि अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज मौसम सुहाना रहेगा. आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना जताई गई है. साथ ही एक दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम 35°C और न्यूनतम तापमान 26 °C के आसपास रहने की संभावना है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!