छत्तीसगढ़

रोज होती है भारत माता की पूजा, ग्रामीणों ने बनाया है भव्य मंदिर

देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी लोगों के घरों में तिरंगा फहराते हुए भी खूब देखा जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सच्चे देशभक्त के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर 2007 से राष्ट्रीय पर्व को 7 दिन मनाने की शुरुआत की और तो और वह ऐसे शासकीय पर्व ना मानकर बल्कि प्रत्येक नागरिक का आजाद पर्व की तौर पर मनाने के लिए पूरे गांव वासियों को हमेशा प्रेरित करते हैं।सबसे खास बात यह है कि वह 9 अगस्त से ही 15 अगस्त के पर्व को मनाना शुरू कर देते हैं। नरसिंहपुर जिले के करेली तहसील के अंतर्गत आने वाली बरोदिया पिपरिया के देवेंद्र भारतीय सही मायने में सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। वह 9 अगस्त से ही प्रतिदिन सन् 2007 से झंडा फहराते आ रहे हैं। और सुबह से ग्राम में प्रभात फेरी भी निकालते हैं। आजादी के इस महोत्सव को पूरे गांव में उत्सव के रूप में वह मनाते हैं।सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने घर के एक कमरे में भारत माता की मूर्ति की स्थापना कर रखी है। जिनकी प्रतिदिन साल भर पूजा की जाती है। ग्रामवासी भी सामूहिक रूप से इस पूजा में शामिल होते हैं और हर्षोल्लास से भारत पर्व को मनाते हैं। साथ ही वह देश के उन वीर सच्चे सपूतों को भी याद करते हैं। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर त्याग तपस्या के बल पर भारत को आजादी दिलाई थी

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!