बसना

बसना: सिनेमा देखने गए युवक की मौत

बसना. आरक्षी केद्र में तीर्थ प्रसाद पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भानपुर थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार छ0ग0 का निवासी है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 22.05.2023 के 03.30 बजे मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 GU 9896 में संदीप पटेल एवं उसके दोस्त लोकेश्वर यादव और नागेश्वर यादव बैठकर बसना फिल्म देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकले थे मोटर सायकल को चचेरा भाई संदीप पटेल चला रहा था कि बसना में फिल्म देखकर ग्राम छोटेडाभा लोकेश्वर यादव के जिजा ईश्वर यादव के यहां गये थे रात्री खाना खाकर ग्राम भानपुर घर वापस आ रहे थे कि रात्री करीबन 10.30 बजे ग्राम दुधीपाली रोड किनारे पुल के डिवाईडर में संदीप पटेल अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर एक्सीडेंट कर देने से ईलाज हेतु सीएचसी बसना में भर्ती हैं कि गांव का गणेश विश्वकर्मा मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना दिया कि चचेरा भाई संदीप पटेल का मोटर सायकल से एक्सीडेंट हो जाने से ईलाज हेतु सीएचसी बसना में भर्ती किये हैं कि सूचना पाकर सीएचसी बसना पहुंचा कि चचेरा भाई संदीप पटेल का एक्सीडेंट से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया एवं मोटर सायकल में बैठे लोकेश्वर यादव के बांये पैर के घुटना, अंगुठा, बांये हाथ, बांये कान में चोट लगी है एवं नागेश्वर यादव के बांये पैर, अंगुठा, घुटना, पीठ, दाहिने आंख के नीचे चोटें आई है । कि संदीप पटेल अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लारवाही पूर्वक चलाते लाकर ग्राम दुधापाली रोड में बने पुल के डिवाईडर में टकराकर एक्सीडेंट कर देने से संदीप पटेल की मृत्यु हुई है एवं लोकेश्वर यादव तथा नागेश्वर यादव को चोटे आई हैं। पुलिस ने
279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!