सरायपाली

सरायपाली : पालक-शिक्षक सम्मेलन का हुआ आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला मोहदा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी एवं विकासखंड श्रोत समन्वयक भोजराज पटेल के मार्गदर्शन में पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे गाणा राय साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे गंगाप्रसाद भारद्वाज, खीरकुमार पटेल, कुशूलाल पटेल डिगम प्रसाद पटेल एवं सुग्रीवर पटेल रहे। लगभग 65 पालकों के द्वारा कुशूलाल पटेल को मिडिल स्कूल के शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सुग्रीवर पटेल को उपाध्यक्ष तथा खीरकुमार पटेल को शिक्षाविद के रूप मे मनोनीत किया गया इसीप्रकार प्राथमिक विद्यालय से सुमंत साहू अध्यक्ष, मोतीलाल टिकुलिया उपाध्यक्ष एवं डिगम प्रसाद पटेल को शिक्षाविद के रूप में चुना गया।

संकुल समन्वयक अनिल पटेल ने कहा कि करोना महामारी से विद्यालय को सर्वाधिक प्रभावित किया है जिसे इस वर्ष भरपाई करने हेतु अथक प्रयास किया जाना है। मुख्य अतिथि गाणा राय साहू ने विद्यालय के अध्यापन कार्य पर संतोष व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि खीरकुमार पटेल द्वारा विद्यालय मे शिक्षक की कमी को दूर करने के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा उच्च कार्यालय को ज्ञापन सौपने का आग्रह किया गया। सभी ग्रामीणों ने विगत सत्र मे राष्ट्रीय प्रवीण्य सह छात्रवृत्ती परीक्षा मे विद्यालय के द्वारा 9 बच्चों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया गया और विद्यालय के समस्त स्टाफ को इसके लिए बधाई दिया गया। इस सम्मेलन में संगीता पंडा, नीता पटेल, रिंकी नंदे, शांति नैरोजी, निशा पटेल, गीतेश पटेल और कुमारी जयंती साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरधारी पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन करने के लिए प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका नीता पटेल द्वारा किया गया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!